पनुवानौला। धौलादेवी ब्लॉक के अंतर्गत भारी बारिश होने के कारण निर्माणाधीन गुरड़ाबांज-सेलाकोट काने मोटर मार्ग का 20 से 30 मीटर का एक बड़ा हिस्सा बह गया। जिसके बाद आवागमन में भारी दिक्कतें पेश आ रही है।
उल्लेखनीय है विगत दो दिन हुई बारिश के बाद गुरड़ाबांज-सेलाकोट काने मोटर मार्ग में जल भराव हो गया है। पहाड़ से यहां पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। जिसके चलते सड़क का लगभग 30 मीटर हिस्सा पानी के साथ ही बह गया है। यही नहीं, सड़क को हुए नुकसान के बाद यहां काम कर रही मशीनें भी फंस चुकी हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। सड़क बह जाने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।