HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आज मिले 22 संक्रमित, जीबी पंत में पुन: 3 को...

अल्मोड़ा : आज मिले 22 संक्रमित, जीबी पंत में पुन: 3 को हुआ कोरोना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कोरोना काल में तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में कोरोना संक्रमण का दौर थम नही रहा है। रोजाना यहां दर्जनों लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। आज जनपद में बृहस्पतिवार को 22 कोरोना पॉजिटिव केस​ मिले हैं। जिनमें से 03 केस गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल से हैं। वहीं 03 भिकियासेंन, 02 स्याल्दे तथा 03 ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं। इसके अलावा 1-1 कोरोना पॉजिटिव धौलादेवी और लमगड़ा से मिले हैं। वहीं नगर क्षेत्र में 09 ब्लॉक हवालबाग से हैं, जिनमे खत्याड़ी, खोल्टा व सरकार की आली आदि मोहल्लों से कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। आपको बता दें कि जहां कोविड केयर सेंटर में संक्रमितों को आइसोलेटेड किया गया है, वहीं बगैर लक्षण वाले बहुत से लोग होम आइसोलेटेड भी हैं। होम क्वारंटीन किये गये लोगों की भी अच्छी खासी तादात है। इसके अतिरिक्त बहुत से लोग सर्दी—जुखाम—बुखार आदि के लक्षण दिखाई देने पर सेल्फ क्वारंटाइन भी हो रहे हैं। ज्ञात रहे कि जनपद में अब तक कोरोना का आंकड़ा 1288 पहुंच चुका है। फिलहाल एक्टिव केस 255 हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments