HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सर्व रोग निवार्णार्थ गौ सदन ज्योली में यज्ञ

Almora News: सर्व रोग निवार्णार्थ गौ सदन ज्योली में यज्ञ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
निकटवर्ती हवालबाग ब्लाक अंतर्गत गौ सदन ज्योली (कटारमल) में आज नववर्ष के शुरू होने के उपलक्ष्य में सर्व रोग निवार्णार्थ यज्ञ का आयोजन किया गया। गौ सदन से जुड़े लोगों ने गौशाला पहुंचकर गायों को गौ ग्रास खिलाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हवन यज्ञ के माध्यम सभी रोगों के निवारण की प्रार्थना की गई। इसके बाद गौ सदन में मौजूद गायों को गौग्रास दिया गया। इस मौके पर संक्षिप्त गोष्ठ में गौ सदन के सचिव दयाकृष्ण काण्ड़पास ने कहा कि कोरोनाकाल में मानव जीवन खतरे में नहीं है और ऐसे में गौवंश का जीवन भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में कई लोग गौवंश की रक्षा के लिए आगे आए। श्री काण्ड़पाल ने कहा कि वर्तमान में स्थानाभाव के कारण गौशाला में नई गायों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कई लोग गौशाला में गायों को रखने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन स्थान, देखरेख, चारा व रखरखाव की समस्या के कारण अधिक गायें रखना संभव नहीं हो पा रहा है। इसमें सहयोग के लिए पहले लोगों को आगे आना चाहिए।

गौशाला के संरक्षक चन्द्रमणी भट्ट ने कहा कि समाज के जागरूक व गौ भक्ति में लगे लोगों के सहयोग से ही गौशाला में गायों का भरण पोषण हो रहा है और वर्तमान में सरकार की ओर से भी गौसदन को कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। यज्ञ बसन्त बल्लभ पन्त ने सम्पन्न कराया। जिसमें चंद्रमणि भट्ट, नवीन सनवाल, पूजा सनवाल, मिनाक्षी, भावना देवी, जानकी काण्डपाल, मनीष काण्डपाल, भैभवी, हिताक्ष, महेन्दर सिहं, मनोज लोहनी आदि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments