HomeUttarakhandAlmoraGood News: पहले तीन दिन महिला रामलीला, फिर 11 दिनी संपूर्ण रामलीला...

Good News: पहले तीन दिन महिला रामलीला, फिर 11 दिनी संपूर्ण रामलीला होगी मंचित, रामलीला समिति कर्नाटकखोला (अल्मोड़ा) का निर्णय, पहली अगस्त से होगा तालीम का श्रीगणेश

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भले ही कोरोनाकाल चल रहा है, कई धार्मिक आयोजनों व मेलों पर कोरोना रुपी ग्रहण का विपरीत असर पड़ा है। ऐसे में खुशखबरी ये है कि भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला (अल्मोड़ा) आपके लिए विगत वर्षों की भांति प्रभु राम की लीला का मंचन करने जा रही है। बकायदा इस दफा पहले तीन दिनी महिला रामलीला होगी और फिर 11 दिवसीय संपूर्ण रामलीला मंचन होगा।

ADVERTISEMENTSAd

इसी सिललिसे में समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद तय हुआ कि समिति इस साल भी महिला रामलीला आयोजित करेगी। इस निर्णय की जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक एवं संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि महिला रामलीला का यह तीन दिनी कार्यक्रम अभिनव प्रयोग होगा। जिसमें सिर्फ महिलाएं ही रामलीला की पात्र होंगी और नगर के वरिष्ठ रंग कर्मियों के मार्गदर्शन में अभिनय करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से महिला रामलीला के मंचन किया जा रहा है।


इस तीन दिनी रामलीला के बाद पूर्व वर्षों की भांति 11 दिवसीय संपूर्ण रामलीला आयोजित होगी। बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष की रामलीला की तालीम दिनांक एक अगस्त, 2021 से शुरू होगी। और तालीम तथा रामलीला मंचन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करते हुए सदस्यों एवं कलाकारों के सुरक्षा की व्यवस्थायें सुनिश्चित होंगी तथा जरूरी उपकरणों उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत रामलीला का वर्चुअल/लाइव मंचन करने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई।


संस्थापक एवं संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने समिति की महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नवीन प्रयास से अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी, जिससे महिलाओं की सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी, जो बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को नशामुक्त करने व कुरीतियों को दूर करने में भी सक्रिय व अहम् भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक तथा संचालन महासचिव डा. करन कर्नाटक ने किया। जिसमें भुवन चन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, मोहन चन्द्र कर्नाटक, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी, वृजेन्द्र लाल साह, थियेटर एकेडमी के भास्कर तिवारी, हिमांशु कांडपाल, महिला पदाधिकारी वन्दना जोशी, सीमा कर्नाटक, कंचन पाण्डे, सुनीता बगडवाल, पूजा बगडवाल, रोहित शैली, अमर सिंह बोरा आदि कई सदस्य व महिलाएं मौजूद रहीं।
पांडे वरिष्ठ व्यवस्थापक, गौरव सचिव
बैठक में समिति के रिक्त पदों के लिए विधिवत चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। फलस्वरूप गिरीश चन्द्र पाण्डे वरिष्ठ व्यवस्थापक, नवीन बिष्ट व्यवस्थापक, गौरव अवस्थी संगठन सचिव, मनीष तिवारी मीडिया प्रभारी व सोशियल मीडिया प्रभारी चुने गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments