Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर बजा बिगुल

0

—सर्वदलीय संघर्ष समिति ने स्थगित आंदोलन फिर शुरू किया
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन आज मंगलवार से फिर शुरू हो गया है। यह आंदोलन जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए चल रहा है।


ADVERTISEMENTS

आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में समिति के सदस्य गांधी पार्क पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सभा में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति गत 05 सालों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के​ खिलाफ संघर्षरत है, किंतु सरकार ने प्राधिकरण को सिर्फ स्थगित करके अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली।

कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और पिछले पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बावजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर सकी। कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर 2017 में तुगलकी फरमान से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया था और लगातार संघर्ष समिति विरोध कर रही है, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही। सभी वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्राधिकरण समाप्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व संचालन कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, आनन्द सिंह बगडवाल, राबिन मनोज भण्डारी, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, चन्द्रमणि भट्ट, राजू गिरी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्दी वर्मा, महेश आर्या, एनडी पाण्डे, भारतरत्न पाण्डे, हेम चन्द्र तिवारी, हेम जोशी, रघुवीर सिंह, ललित मोहन जोशी, दिनेश पाण्डे, एमसी काण्डपाल, सुनीता पाण्डे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS