सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एक दिवसीय भ्रमण पर 13 अप्रैल 2022 यानी कल अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी ने दी है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने बताया कि राज्यपाल कल सुबह 9:25 बजे धारचूला से प्रस्थान कर 10 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंचेंगे। जहां 10:30 बजे से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद उनका दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक करने तथा 12:45 से 01:30 बजे तक स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। इसके उपरांत प्रेसवार्ता करने के बाद राज्यपाल अपराह्न 03:15 बजे अल्मोड़ा से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।