HomeUttarakhandAlmoraAlmora Special: पलायन रोकने व आर्थिकी मजबूत करने को उठ रहे ठोस...

Almora Special: पलायन रोकने व आर्थिकी मजबूत करने को उठ रहे ठोस कदम—धामी, सीएम ने अल्मोड़ा के हवालबाग में 49.19 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

— राज्य के शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का चल रहा प्रयास
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर हवालबाग में 02 दिवसीय आजीविका महोत्सव का शुभारम्भ किया। इससे पहले उन्होंने हवालबाग स्थित रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेन्टर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी व आदर्श राज्य बनाना है और इसी लक्ष्य को पाने के लिए योजनाएं बन रही हैं। उन्होंने कहा पलायन रोकने व आर्थिकी मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हवालबाग में विजनेस सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेन्टर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने एवं उद्यम स्थापना के लिए शुरू से अन्त तक उद्यमियों को सहयोग प्रदान करना है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार सृजन, व्यवसाय सहयोग, नये विचार व तकनीक को बढ़ावा देना भी उद्देश्य है। सीएम ने कहा कि ऐसे दो सेंटरों की स्थापना की गई है। जिसमें एक अल्मोड़ा के हवालबाग व दूसरा पौढ़़ी जिले में है। उन्होंने कहा कि इस सेन्टर से पलायन रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने जनपद के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आये उद्यमियों के साथ संवाद किया और उनके उत्पादों की जानकारी व परिचय प्राप्त किया। सेंटर के उद्घाटन के बाद सीएम ने माउन्टेन बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कुल 30 प्रतिभागी शामिल हैं, जो रानीखेत तक की यात्रा करेंगे। इसके बाद सीएम में महोत्सव में लगे स्टालों का अवलोकन किया और तत्पश्चात कुल 49.19 करोड़़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें 3.20 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण हुआ। उन्होंने 27 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के तहत चैक वितरित किये।

दो दिवसीय आजीविका महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव के लिए प्रशासन को बधाई दी और कहा कि महोत्सव ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। जिससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका की मजबूती हो और स्वरोजगार योजनाओं का सीधा फायदा आम जनता तक पहुॅचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वरोजगार से जुड़े हर व्यक्ति को इसमें सहभागी बनाया जाय, ताकि पलायन को रोका जा सके और रोजगार की समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि गॉव के विकास से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि होम-स्टे योजना आने वाले समय में पर्यटन व आर्थिकी का मुख्य आधार बने। उन्होंने बताया कि होम-स्टे योजना के तहत प्रदेश में 3600 होम-स्टे पंजीकृत हैं, जिससे 8 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है। सीएम बोले कि सरकार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अव्वल व आदर्श प्रदेश बनाने की मंशा से काम कर रही है और इसके लिए विभागीय अधिकारियों को 10 वर्ष तक का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। सीएम ने ये भी कहा कि राज्य के सभी बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में कई ऐतिहासिक कदम उठे हैं और देश प्रगति की ओर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे लोग लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के कई कार्यों का उल्लेख भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने विचार रखे। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सीएम का स्वागत हुआ और जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आजीविका महोत्सव की रूपरेखा रखी और इसका उद्देश्य व लाभ बताए। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कृषकों को प्रशिक्षण प्राप्त हो सके, इसका भी प्रयास किया गया है। साथ ही चार मुख्य बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, महामंत्री महेश नयाल, ग्राम्य विकास अपर सचिव बीना जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सीएम ने ये घोषणाएं की (आगे पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने हवालबाग में कई घोषणाएं भी की। जिसमें अल्मोड़ा में पार्किग स्थल के निर्माण के लिए 7.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। उनकी घोषणओं में चितई पंत तिराहे से हरिदत्त पेटशाली इण्टर कालेज पेटशाल तक 3 किमी लिंक मार्ग का निर्माण, बसमांव-दरमाण मोटरमार्ग का 04 किमी निर्माण, कोसी दौलाघट मोटरमार्ग से 06 किमी धौलीगाड़-पंचगाव-स्यूरा लिंक मोटरमार्ग निर्माण, अल्मोड़ा में 50 बेड का आयुष सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र में एक्सीक्यूटिव हॉस्टल का निर्माण, प्रसार व रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (द्वितीय चरण) के विस्तारीकरण शामिल हैं।
महोत्सव में कार्यशालाएं (आगे पढ़ें)

आजीविका महोत्सव के दौरान उद्यान विभाग द्वारा यूरोपियन बेजिटेबल की खेती, पर्यटन विभाग द्वारा होम-स्टे योजना, पशुपालन विभाग द्वारा व्यवसायिक मुर्गी पालन, उद्योग विभाग द्वारा मार्केटिंक एवं पैकेजिंग, एनआरएलएम व आजीविका द्वारा वैल्यू चैन व कृषि विभाग द्वारा वृक्ष आयुर्वेद कृषि पर कार्यशालायें आयोजित की गयी। इसके साथ-साथ स्थानीय होटल एवं रेस्टोरेन्ट स्वामियों के द्वारा फूड फेस्टेबल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कोसी संरक्षण की भी शपथ ली गयी।
06.18 करोड़ के ऋण मंजूर (आगे पढ़ें)

महोत्सव के तहत चले ऋण वितरण के तहत 286 आवेदकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत 6.18 करोड़ का ऋण स्वीकृत व वितरित किया गया। जिसमें से 3.48 करोड़ रूपये के बैंक ऋण स्वीकृत व 2.70 करोड़ रूपये के बैंक लोन शामिल हैं।
राजस्थानी कलाकारों ने बांधा समां (आगे पढ़ें)

कार्यक्रम में भूटेखान पार्टी बाडमेर राजस्थान द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य पेश किये। इसमें उद्यान, कृषि, आजीविका, ग्राम्या विभाग, महेन्द्रा क्लब, मोक्सा रिटैट, सहकारिता, चाय विकास बोर्ड, राजकीय किशोरी गृह बख, आजीविका मिशन, नेशनल रूरल लाइवहुड मिशन के स्टॉल भी लगाये गये।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments