HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छात्र राजनीति खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा सरकार— भूपेंद्र...

अल्मोड़ा: छात्र राजनीति खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा सरकार— भूपेंद्र भोज

ADVERTISEMENTS

✍️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, बोले— चुनावों से डर रही बीजेपी सरकार

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह भोज ने छात्रसंघ चुनाव निरस्त होने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार छात्र राजनीति को खत्म करने की साजिश कर रही है और जनता के हर वर्ग के चुनावों से डर रही है, क्योंकि वह जानती है कि समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार अब चुनावों से डरने लगी है। यही वजह है कि उत्तराखंड में निकाय, पंचायत के साथ ही छात्रसंघ के चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चुनाव कराने पर अपनी कुर्सी छिन जाने का खतरा डरा रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार चुनावों को एक सोची समझी रणनीति के तहत टालती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र राजनीति को खत्म करने की साजिश मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि छात्र—छात्राओं को चुनावों से वंचित करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। श्री भोज ने कहा है कि इस साजिश के खिलाफ सभी छात्र—छात्राओं को मुखर होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी छात्र—छात्राओं के साथ मजबूती से किसी भी संघर्ष में खड़ी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments