Almora/Bageshwar: प्रधानमंत्री की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं

— भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन अल्मोड़ा जिले के भाजपा…

— भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन अल्मोड़ा जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर प्रधानमंत्री की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा समेत जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सह ​मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट व ललित मोहन दोसाद, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, अरविन्द बिष्ट, लता बोरा, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोडा़, संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट, कन्नू साह, वंदना आर्या, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, शैलेन्द साह, मनीष जोशी, महेश नयाल, लीला बोरा, मनोज जोशी, मोनू शाह, संजय साह रिक्खू, जगत भट्ट, कवींद्र पान्डे, अजय वर्मा, भुवन वर्मा, अल्मोडा़ ग्रामीण मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष ललित, कमल अधिकारी, नवीन बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, भुवन बिष्ट, विनोद लटवाल, धर्मवीर आर्य, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, रमेश कुमार, विनीत बिष्ट, राजीव गुरुरानी, तारु शाह, पूनम पालीवाल, किरण पंत, राजा खान, सलमान अंसारी आदि कई लोग शामिल हैं।

बागेश्वर: प्रधानमंन्त्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर भाजपाइयों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज होने वाले पार्टी के कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ज बागेश्वर जिला प्रभारी बीरेंद्र बलिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद ज खड़क टंगड़िया जीवंती कांडपाल जिला मंत्री रवि करायत, संजय परिहार,प्रकाश साह युवा मोर्चा आदर्श कठायत नितिन जोशी आदि वरिष्ठ उपस्थित थे। उधर गरुड मंडल कार्यालय में भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश रावत, मंगल राणा, जंगदीश आर्य, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, कैलाश खुल्बे, महेश ठाकुर, जनार्दन लोहनी, बहादुर कोरंगा, गोपाल किरमोलिया, सुनील दोसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *