सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष विकास कन्नौजिया के चाचा महेंद्र लाल कन्नौजिया का दिल का दौरान पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। वह लगभग 72 वर्ष के थे। वह अल्मोड़ा के प्रसिद्ध रंगकर्मी थे। मेघनाथ पुतले के संस्थापक भी थे। वह सोबन सिंह जीना परिसर के रसायन विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त थे। हिंदू जागरण मंच की शोक सभा में उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की गई। शोक व्यक्त करने वालो में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की ,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोहरा, प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला अध्यक्ष अभय साह, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन नज्जोन, अभय उप्रेती, भुवन पाठक, प्रकाश बिष्ट, अंकुर बिष्ट, नामित शर्मा, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष विद्या लटवाल, महामंत्री बिंदु भंडारी आदि शामिल हैं।


