HomeBreaking Newsजिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, छात्रों का धरना

जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, छात्रों का धरना

✒️ सीएम धामी से की मांग, ”बदलें अस्पताल का पूरा स्टॉफ”

चंपावत। यहां जिला अस्पताल में महिला के गलत उपचार का मामला तूल पकड़ रहा है। डिग्री कॉलेज के छात्रों ने आज सुबह इस मुद्दे को लेकर धरना दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम से मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

डिग्री कॉलेज के छात्र शनिवार सुबह 10 बजे डीएच में धरने पर बैठ गए। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर ने कहा कि बीते दिनों ललुवापानी निवासी 40 वर्षीय महिला ममता देवी चारा काटते वक्त पेड़ से गिर गई थी। उनके पांव एक नुकली लकड़ी जा घुसी थी।

छात्रों ने आरोप लगाया कि पांव से लकड़ी निकालने के बजाय डॉक्टरों ने बाहर से ही टांके लगा दिए। जिसके बाद उसे बिना सोचे-समझे रेफर कर दिया गया। छात्रों ने बताया कि इसके बाद महिला के परिजन उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले गये।

अब महिला का पांव सूज गया है और उन्हें काफी तकलीफ है। उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में हद दर्जे की लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल का पूरा स्टॉफ बदलने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तराखंड: लव जिहाद पर CM की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों को सख्त आदेश

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments