Big News : हैवान बनी उ.प्र. पुलिस, रिटायर्ड सिख फौजी को लॉकअप में बुरी तरह मारने—पीटने और अमानवीय यातना देने के आरोप ! वीडियो वायरल होने के बाद एक दरोगा निलंबित, जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है। आरोप है कि यहां एक रिटायर्ड सिख फौजी को पुलिस कर्मियों ने हवालात में बंद कर बुरी तरह मारा—पीटा। इस दौरान रिटायर्ड फौजी को अमानवीय यातनायें भी दी गई।
हालांकि मामला प्रकाश में आने के बाद और सिख संगठन की आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए एक दरोगा को निलंबित कर मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 03 मई को मथना जब्ती निवासी सेवानिवृत्त फौजी रेशम सिंह अपनी 80 बर्षीय माता और दो बहनों के साथ अपने जीजा के दाह संस्कार के लिए लखीमपुर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली पूरनपुर मंडी गेट पर मतगणना स्थल के बाहर रेशम सिंह की दारोगा रामनरेश से किसी बात को लेकर झड़प हो गई।
दारोगा का आरोप है कि रेशम सिंह ने उनकी वर्दी फाड़ दी। वहीं, रेशम सिंह ने दारोगा पर पिटाई का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल
रिटायर्ड फौजी के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद दारोगा ने पूरनपुर कोतवाली के अंदर उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा और साथ ही घर की महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया।
पुलिस ने अपनी इस गलती को छुपाने के लिए पीड़ित का गलत तरीके से 18500 चालान काट दिया। युवक के शरीर में गम्भीर चोटों के निशान साफ देखे जा रहे हैं।
इधर मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
सीएम योगीनाथ से कार्रवाई की मांग
पीड़ित का आरोप है कि फौजी को पीटने के बाद छोड़ दिया, घायल अवस्था में खून से लथपथ पीड़ित अपने घर पहुंचा और दरोगा से अपने परिवार की रक्षा के दौरान हुई झड़प का अंजाम घायल गुप्तांग का वीडियो बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मजिन्दर सिंह सिरसा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम