HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में लगे बहुद्देश्यीय शिविर का तमाम लोगों...

Almora News: इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में लगे बहुद्देश्यीय शिविर का तमाम लोगों ने उठाया लाभ, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, तो तमाम प्रमाण पत्र बने और दिव्यांगों का हुआ वैक्सीनेशन

सीएनई रिपोर्टर, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन समस्याओं के निस्तारण की पहल करते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर आज द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। स्थानीय विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिवर में जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने विशिष्ट अतिथि के रुप में हिस्सा लिया। शिविर में कुल 80 शिकायतें/समस्याएं आईं। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिविर में राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने, राशन कार्डों में कई नाम छूट जाने, सस्ता गल्ले की दुकानों में रेटलिस्ट नहीं होने आदि की शिकायतें मिली। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को तत्काल अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित कराकर राशन कार्ड ऑनलाइन करने व छूटे पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। सभी संस्था गल्ला दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ऑनलाइन राशन कार्ड धारकों की सूची संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 दिन के भीतर सभी दिव्यांगों को अंत्योदय योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

पीएमजीएसवाई की कई सड़कों में मुआवजा नहीं मिलने व विभागीय परिसंपत्तियों क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रस्तावों को जल्द तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में दूधोली मोटरमार्ग के डामरीकरण की गुणवत्ता सही नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएनएम सेंटर मनेला में बिजली व पानी की सुविधा नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा केंद्र बिन्ता में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों पर पेयजल की आपूर्ति वैक्सीन लगाने वाले लोगों के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नौगांव इंटर कॉलेज में एसएमसी के चुनाव नहीं होने की शिकायत पर सीईओ को तीन दिन के भीतर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

शिविर में विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण, श्रम, कृषि, वन, सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों से
जुड़ी शिकायतें मिली और संबंधित अफसरों को डीएम ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को रोस्टर के आधार पर गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायती के निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य दें। शिविर में विधायक महेश नेगी द्वारा 25 लोगों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। उन्होंने क्षेत्र की कई जन समस्याओं से अवगत कराया और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने भी क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं।

शिविर में विशेष अभियान के तहत 120 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बने जबकि 48 दिव्यांगों का वैक्सीनेशन किया गया, जबकि 35 दिव्यांगों के आधार कार्ड बने। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने 37 लोगों के प्रमाण पत्र बनाये, जिनमें वृद्वावस्था के 15, दिव्यांग के 03, विधवा के 06, परित्यागता के 03, पूर्ति विभाग के राशन कार्ड सम्बन्धी 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। खण्ड विकास कार्यालय द्वारा अन्य योजनाओं के 42 प्रमाण पत्र बनाये गये। बाल विकास विभाग को नन्दादेवी गौरादेवी के 04 आवेदन प्राप्त हुए। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के 16, होमस्टे/अन्य के 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में जिला विकंलाग एवं पुर्नवास केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा 10 कान की मशीन, 03 व्हील चीयर, 09 लाठी, 03 कमर की बैल्ट, एक गले की बैल्ट एवं 01 वॉकर प्रदान किये गये। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगे थे। शिविर में ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments