HomeBreaking Newsआज स्कूल की छुट्टी : हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में बंद रहेंगे...

आज स्कूल की छुट्टी : हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

Nainital School News | मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंजं अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते जिलाधिकारी वंदना ने बच्चों की सुरक्षा के मध्यनजर आज 12 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यानी आज शुक्रवार को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। गुरुवार देर रात ही मौसम का मिजाज बदला और हल्द्वानी समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। स्कूलों में छुट्टी को लेकर गुरुवार देर रात आदेश जारी किया गया। School News लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी वंदना का आदेश…

गुरुवार शाम मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 12 जुलाई को नैनीताल जिले में कही कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंजं अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

All schools will remain closed in Nainital district including Haldwani today Friday

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments