नैनीताल| नैनीताल जिले में 26 जनवरी के दिन देशी और विदेशी शराब की समस्त दुकाने बंद रहेंगी।
ADVERTISEMENTS
इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त आदेशों के क्रम में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2023 को जनपद की समस्त देशी व विदेशी मदिरा के थोक व फुटकर, अन्य अनुज्ञापन एवं दुकाने पूर्णतः बन्द रहेंगी। गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद नैनीताल में उक्त आदेश का शतप्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।