HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : मैग्नेसाइट में सभी मामलों की जांच होगी, दोषी बख्शे...

बागेश्वर ब्रेकिंग : मैग्नेसाइट में सभी मामलों की जांच होगी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

📌 बढ़ते विवाद पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम पहुंचे मैग्नेसाइट

✒️ प्रबंधन और कर्मचारी यूनियनों को सुना, फिर लिया जांच का निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट में प्रबंधन व कर्मचारी यूनियन के बीच उपजे विवाद को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया व जिलाधिकारी अनुराधा पाल मैग्नेसाइट पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और कहा कि 15 दिन के भीतर सभी मामलों की जांच की जाएगी, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि मैग्नेसाइट व यूनियनों का लंबे समय से विवाद चल रहा है। गत दिनों यूनियन से जुड़े लोग डीएम से मिले। फैक्ट्री में प्रदर्शन किया। वर्करों ने मार्च से मई 2023 तक देनदारी, पीएफ, ग्रेच्युटी फंड देनदारी, समूह बीमा के जमा पैसे की स्थिति, बैंक का बकाया, पूर्व कर्मचारियों की देनदारी को लेकर प्रबंधन से जानकारी मांगी। झिरौली के ग्रामीणों की नाम भूमि पर किए जा रहे खनन का मुआवजा देने, सभी परिवारों का पुनर्वास कराने, पूर्व की बैठकों में 70 प्रतिशत ग्राम वासियों को रोजगार दिलाए जाने वाले निर्णय पर अमल करने की मांग की।

विधायक गड़िया ने प्रबंध निदेशक से कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की समस्या के संबंध में संवाद होना चाहिए। मैनेजमेंट पर लगे आरोप संवाद के माध्यम से खत्म होने चाहिए। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न न हो, उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा सभी तथ्यों की जांच के उपरांत दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने महाप्रबंधक से कहा कि यदि कोई शिकायत होती है, तो तथ्यों के साथ के जिलाधिकारी को अवगत कराएं। उन्होंने वर्करों से भी दी उन्हें दी जाने वाली जिम्मेदारियों को पूर्ण मनोयोग से करने को कहा। खनिज न्यास का पैसा गांव में गांव के विकास में लगाया जाए।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि मैनेजमेंट पर लगे आरोपों पर 15 दिन में जांच की जाएगी, इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रबंध निदेशक को नए रिसोर्स विकसित करने की साथ ही टाइलों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन, गौरव दास, रवि करायत, मंडल अध्यक्ष हेमा रौतेला, एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह जनौटी, प्रबंध निदेशक योगेश कुमार शर्मा, यस स्टीफन, कीर्ति कुमार जोशी समेत वर्कर व ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments