HomeUttarakhandAlmoraशारदा : इंटर में अक्षिता ओली, हाईस्कूल में अमन कुमार ने किया...

शारदा : इंटर में अक्षिता ओली, हाईस्कूल में अमन कुमार ने किया टॉप

✒️ टॉपर अक्षिता ओली 99 प्रतिशत, अमन कुमार 96 प्रतिशत

📌 वैष्णवी उप्रेती ने हासिल किए 95.6 प्रतिशत अंक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद शारदा पब्लिक स्कूल में हर्ष की लहर दौड़ गई। यहां परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटर में अक्षिता ओली और हाईस्कूल में अमन कुमार ने टॉप किया है। हाईस्कूल में वैष्णवी उप्रेती ने भी बेहतरीन 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

स्कूल के 99 बच्चे इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 15 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में अक्षिता ओली ने 99% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर टाॅप किया है।

हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय के 85 बच्चे सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 16 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय के अमन कुमार ने 96% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर टाॅप किया है।

वैष्णवी उप्रेती
वैष्णवी उप्रेती

हाईस्कूल में वैष्णवी उप्रेती ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। वैष्णवी यहां पांडेखोला की निवासी हैं। उनके पिता गिरीश उप्रेती मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं।

इधर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा और सभी शिक्षकों ने रिजल्ट पर हर्ष जताया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments