HomeBreaking NewsBig Breaking : एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटना का हुआ शिकार,...

Big Breaking : एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 189 यात्री—6 क्रू मेंबर थे सवार

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सी.एन.ई.। दुबई से यात्रियों को लेकर केरल आ रहा एयर इंडिया का यात्री विमान कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। वीमान का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत की पुष्टि की गई। विमान हादसे में 03 यात्रियों की मौत की भी सूचना आ रही है। फिलहाल घायलों व मृतकों के बारे में स्पष्ट रूप से कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे पर फिसल गया, जिस कारण उसका एक हिस्सा बीच से टूट गया। यह भी बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण रनवे पर जलभराव हो गया था, इसी वजह से प्लेन रनवे से आगे निकल गया और प्लेन का एक हिस्सा टूट कर खाई में गिर गया। राहत की बात यह रही कि प्लेन में आग नहीं लगी, नही तो हादसा ज्यादा भयानक हो सकता था।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments