HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स का कोविड वार्ड में तैनात सीनियर रेजीडेंट भी...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स का कोविड वार्ड में तैनात सीनियर रेजीडेंट भी कोरोना संक्रमित

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए दोनों पेशेंट स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक एम्स संस्थान के कोविड वार्ड में तैनात बाल रोग विभाग के सीनियर रेजिडेन्ट भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से सभी कोविड पॉजिटिव पेशेंट के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रयाग रेजिडेंसी आमबाग, टिहरी विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश निवासी एम्स संस्थान के 33 वर्षीय चिकित्सक बुखार व गले में खराश की शिकायत के साथ बीती 29 जून को एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां उनका कोविड सेंपल लिया गया था व उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार देरशाम कोविड पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन से एम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि बाल रोग विभाग के ये चिकित्सक बीते माह 21 जून से एम्स के कोविड वार्ड में नियमित ड्यूटी पर थे। दूसरा मामला मनसादेवी,ऋषिकेश क्षेत्र का है। मनसादेवी निवासी 25 वर्षीया महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। महिला का बीती 25 जून को एम्स में सेंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। गौरतलब है कि महिला का 10 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व 29 जून को कोविड पॉजिटिव आ चुकी है,जिसका एम्स के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी मामलों के बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments