HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: आंदोलित आशा वर्कर्स ने रैली निकाल गर्जना भरी

Someshwar News: आंदोलित आशा वर्कर्स ने रैली निकाल गर्जना भरी

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सरकारी कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम वेतन 21 हजार प्रतिमाह दिए जाने की मांग को लेकर पिछले ​20 दिनों से यहां आशा वर्कर्स का आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के चलते उन्होंने आज यहां नारेबाजी के साथ जबर्दस्त प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने शहीद स्मारक से मुख्य बाजार में रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने विभिन्न नारे लगाकर प्रदेश सरकार को कोसा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने इस बात पर कड़ा रोष प्रकट किया कि कई महत्वपूर्ण दायित्व संभालने के बाद भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है और सरकार आंदोलन की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका मासिक मानदेय फिक्स किया जाए। रैली में आशा यूनियन की अध्यक्ष नीता पाटनी, विजय लक्ष्मी, निर्मला बोरा, बीना जोशी, रेखा भाकुनी, प्रेमा बोरा, पुष्पा भंडारी सहित कई आशा वर्कर्स शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments