अपर सचिव, उत्तराखंश शासन आरके श्रीवास्तव के अल्मोड़ा में तीन अधिवक्ताओं अशोक कुमार जोशी, हरीश सिंह चिलवाल व राजेेश कुमार आर्य को जनपद में आपराधिक मामलों के संचालन हेतु नामित अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव, न्याय एवं विधि परामर्शी राजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा है कि अल्मोड़ा के जिला न्यायालयों के समक्ष फौजदारी वादों के संचालन हेतु शासनादेश के तहत निर्धारित फीस दरों पर उक्त तीन अधिवक्ताओं को 01 साल अथवा सहायक अभियोजन अधिकारी की नियमित नियुक्ति होने तक नामित अधिवक्ता के पद पर आबद्ध किया जाता है। इधर तीन प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं के जिला शासकीय सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर नियुक्त होने पर तमाम अधिवक्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।