HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : अधिवक्ता 15 अप्रैल तक जमा करें सदस्यता शुल्क, अन्यथा...

Almora News : अधिवक्ता 15 अप्रैल तक जमा करें सदस्यता शुल्क, अन्यथा जिला बार एसो. चुनाव प्रक्रिया से होंगे बाहर : सती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा व चुनाव समिति के अध्यक्ष एड. केवल सती ने जारी विज्ञप्ति में सभी अधिवक्ताओं को अनिवार्य रूप से बकाया सदस्यता शुल्क 15 अप्रैल तक जमा करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय सीमा तक शुल्क जमा नही करने वाले अधिवक्ता ​एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में भाग नही ले सकेंगे। एडवोकेट सती ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अल्मोड़ा का सदस्यता शुल्क मार्च 2021 तक का जमा नही किया है। वह 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा कर लें। इसके बाद शुल्क नही लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन की देनदारी बकाया है वे भी निर्धारित तिथि 15 अप्रैल तक शुल्क जमा करें। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नही करने वाले अधिवक्ताओं को बार एसोसिशन के चुनाव में प्रतिभाग व मतदान का अधिकार नही होगा। उन्होंने बताया कि यह शुल्क एडवोकेट नारायण राम के पास जमा करवाना है। उनकी अनुपस्थिति में अन्य किसी चुनाव समिति सदस्य को जमा किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments