सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा व चुनाव समिति के अध्यक्ष एड. केवल सती ने जारी विज्ञप्ति में सभी अधिवक्ताओं को अनिवार्य रूप से बकाया सदस्यता शुल्क 15 अप्रैल तक जमा करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय सीमा तक शुल्क जमा नही करने वाले अधिवक्ता एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में भाग नही ले सकेंगे। एडवोकेट सती ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अल्मोड़ा का सदस्यता शुल्क मार्च 2021 तक का जमा नही किया है। वह 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा कर लें। इसके बाद शुल्क नही लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन की देनदारी बकाया है वे भी निर्धारित तिथि 15 अप्रैल तक शुल्क जमा करें। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नही करने वाले अधिवक्ताओं को बार एसोसिशन के चुनाव में प्रतिभाग व मतदान का अधिकार नही होगा। उन्होंने बताया कि यह शुल्क एडवोकेट नारायण राम के पास जमा करवाना है। उनकी अनुपस्थिति में अन्य किसी चुनाव समिति सदस्य को जमा किया जा सकता है।
Almora News : अधिवक्ता 15 अप्रैल तक जमा करें सदस्यता शुल्क, अन्यथा जिला बार एसो. चुनाव प्रक्रिया से होंगे बाहर : सती
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








