जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार को आज कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एडवोकेट कमलेश का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट कमलेश कुमार पूर्व में आईटी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही इन्होंने बार एसोसिएशन में पूर्व में सह कोषाध्यक्ष का कार्यभार पूर्ण किया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही उन्हें विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस में दायित्व मिलने की उम्मीद है।
सम्मानित करने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारा चंद्र चंद्र जोशी, वैभव पांडे, गणेश गोस्वामी, सचिन आर्या आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।