अल्मोड़ा : कहां लापता हो गए रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना !

✒️ डरा रही अनहोनी की आशंका सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। गत 14 अगस्त, 2023 से मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना का…

रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना

✒️ डरा रही अनहोनी की आशंका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। गत 14 अगस्त, 2023 से मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीएनई ने इस संबंध में गत दिनों विस्तृत समाचार प्रकाशित कर आम जनता से मदद की अपील की थी। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से भी गुमशुदा की तलाश के लिए सार्वजनिक अपील जारी की गई है।

पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना 14 अगस्त 2023 से लापता हैं। जिस संबंध में गुमशुदगी कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज है। जिस किसी को इनके बारे मे कोई भी जानकारी मिले वह सूचित करे। सूचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा के इन नंबरों पर दी जा सकती है – 941111 2881, 94111 64864 व जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 941112981, 05962232820 में।

ज्ञात रहे कि देवेंद्र सिंह जीना श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। हाल ही में वह विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। 14 अगस्त को सुबह वह अपने स्यालीधार स्थित आवास से सुबह करीब 06 बजे घूमने के लिए निकले थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। देवेंद्र सिंह जीना की लास्ट लोकेशन केंद्रीय विद्यालय की ओर एक मंदिर तक देखी गई थी। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन व अन्य संबंधी किसी अनहोनी की आशंका से बहुत परेशान हैं।

देवेंद्र सिंह जीना कहां चले गये इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। नीचे देखिए सीएनई में पूर्व प्रकाशित समाचार –

रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध हालातों में लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *