रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध हालातों में लापता

0
देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध हालातों में लापता
देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध हालातों में लापता, कहीं दिखें तो बतायें
📌 परिजनों ने आम जनता से की मदद की अपील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अ​धिकारी के पद से सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हैं। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। साथ ही आम जनता से उनके संबंध में कोई भी जानकारी होने पर सूचित करने की अपील की है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि देवेंद्र सिंह जीना श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। हाल ही में वह विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र पवन सिंह जीना ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गत दिवस 14 अगस्त को सुबह वह अपने स्यालीधार स्थित आवास से सुबह करीब 06 बजे घूमने के लिए निकले थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। वह लोग अपनी तमाम रिश्तेदारी में ढूंढ-खोज कर चुके हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देवेंद्र सिंह जीना की लोकेशन केंद्रीय विद्यालय की ओर एक मंदिर तक देखी गई। उसके बाद वह कहां चले गये इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। उनके परिजनों ने उन्हें काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आम जनता से श्री जीना के विषय में कुछ भी पता चलने पर 9997188483 अथवा 9758163407 पर सूचित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें