आदर्श रामलीला कमेटी थामकीला के तत्वाधान में यहां रामलीला का शुभारंभ हो गया है। पञ्चाङ्ग पूजन करने के उपरांत मुख्य अतिथि दान सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलन व फीता काट कर रामलीला का शुभारंभ किया।
प्रथम दिन की लीला में नारद मोह, राजा दशरद द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ व श्री राम जन्म का सुंदर मंचन किया गया। सभी पत्रों द्वारा किए गये जीवंत व मनमोहक मंचन को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर दान सिंह नेगी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूरन चंद्र पलड़िया, दिनेश पांडे, अमित जोशी, संतोष कुमार, हिमांशु जोशी, दीपक जोशी, त्रिलोक छिमवाल, नीरज छिमवाल, सुरेश पांडे, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।