सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्री बैठा लोगों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चलाकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज ओवरलोडिंग पर दो बस व दो बोलेरो चालकों पर इंटरसेप्टर द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
ADVERTISEMENTS
इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही कांस्टेबल हेमंत, ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया, करबला व चौसली में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 02 बस (5-5 सवारी अधिक) व 02 बुलेरों (2-2 सवारी अधिक) वाहन चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 25 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।