अल्मोड़ा : मनमानी करने पर जगह—जगह चला पुलिस का डंडा, अनेक लोगों के खिलाफ कार्रवाई

0
सांकेतिक फोटो

अल्मोड़ा, 24 अगस्त। जिले में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। लगातार कोविड—19 और यातायात नियमों को उल्लंघन करने और हंगामा या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा जगह—जगह विविध कार्यवाहियां अमल में लाई गई हैं।
हंगामा करने पर छह गिरफ्तार :
अल्मोड़ा पुलिस के एनटीडी चौकी प्रभारी संतोष कुमार देवरानी ने शराब पीकर हंगामा करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा—81 के तहत कार्यवाही करते हुए संयोजन शुल्क वसूला। गिरफ्तार लोगों में सोनू वर्मा पुत्र गोविंद लाल वर्मा निवासी अल्मोड़ा, अंकित शाह पुत्र मनोज शाह निवासी अल्मोड़ा, पार्थ बोरा पुत्र राजू सिंह बोरा निवासी अल्मोड़ा, राकेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अल्मोड़ा, कार्तिक शाह पुत्र हरीश चंद्र निवासी खत्याडी अल्मोड़ा तथा हर्ष शाह पुत्र कैलाश निवासी अल्मोड़ा शामिल हैं।
आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा :
पु​लिस की भिकियासैंण चौकी अंतर्गत ग्राम गौनीफेर निवासी मुकेश बिष्ट के​ खिलाफ पुसिल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उसने फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। चौकी प्रभारी भिकियासैण देवेन्द्र सामन्त ने उससे आपत्तिजनक पोस्ट हटवाई और जुर्माना जमा करवाया। साथ ही कड़ी हिदायत दी कि भविष्य में सोशल मीडिया में भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करे।
नियम तोड़ने पर 64 व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन :
जिलेभर में लगातार चल रही पुलिस की चेकिंग के तहत कोविड—19 संबंधी नियमों का उल्लंघन कर रहे 64 व्यक्तियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमलन मेंं लाई गई है। इनसे कुल 8700 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। इनमें सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के घूमने वाले 29, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 19 तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 3 व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा जिलेभर में सार्वजनिक स्थान पर लोक न्यूसेंस पैदा करने वाले 13 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई औंर संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS