HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : शराब की हिसार से सल्ट तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, 66...

अल्मोड़ा न्यूज : शराब की हिसार से सल्ट तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, 66 हजार रुपयें की शराब बरामद, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के सल्ट थाना पुलिस ने शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। जो हिसार से हरियाणा मार्का की शराब लेकर सल्ट क्षेत्र में ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 66 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की है और कार को सीज कर लिया है।
सल्ट थाना पुलिस ने क्षेत्र के क्रोकोडाइल व्यू प्वाइंट मरचूला में कार संख्या डीएल-4सीएडी-4950 से रोहित कुमार पुत्र नानक चन्द के कब्जे से 480 पव्वे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी हसनपुर, गाजियाबाद, यूपी (हाल निवासी पंजाबी बाग दिल्ली) का निवासी है। जो शराब की तस्करी कर रहा था। बरामद शराब की कीमत 66 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि यह आरोपी हिसार से यह शराब लाया था, जिसे भैरनखाल सल्ट की ओर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान यह पकड़ में आया। इसके खिलाफ थाना सल्ट में धारा 60/72, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चन्द्र, कांस्टेबिल नेत्र सिंह व दीपक सामन्त शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments