HomeUttarakhandBageshwarAccident : गहरी खाई में जा गिरी पिकअप, 06 घायल

Accident : गहरी खाई में जा गिरी पिकअप, 06 घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भतरौजखान से मिर्च लेकर स्वार रामपुर जा रही पिकअप चौड़ी घटटी पनुवादोखन बैंड के पास सड़क से करीब 70 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 06 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

हादसा : गहरी खाई में जा गिरी पिकअप, 06 घायल
हादसा : गहरी खाई में जा गिरी पिकअप, 06 घायल
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पूर्वाहन लगभग 11.30 बजे एक पिकअप संख्या UP22BT 4441 भतरौजखान से मिर्च लेकर स्वार रामपुर जा रही थी। वाहन चौड़ी घटटी से पनुवादोखन बैंड के पास सड़क से करीब 70 फिट गहरी खाई में गिर गया।

डायल 112 की सूचना पर थाना भतरौजखान पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। सभी 6 घायलों को जनता की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर पहुंचाया एवं 108 के माध्यम पीएचसी भतरोजखान पहुंचाया गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण

1. अय्यूब पुत्र मेहमूद उम्र 45 निवासी स्वार रामपुर
2. नन्हें पुत्र गुलाम साबी उम्र 40।
3. जलीस पुत्र गुलाम साबी उम्र 35
4. राकिब पुत्र साबीर उम्र 35 वर्ष
5. सफी अहमद पुत्र अब्दुल हकीम उम्र 60 वर्ष।
6.अकरम पुत्र छोटे उम्र 53 वर्ष हैं जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अकरम पुत्र छोटे को पीएचसी भतरोजखान से 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

भतरौजखान पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल मोहन चन्द्र, श्रवण सैनी, योगेश कुमार, होमगार्ड शिव शंकर, प्रवीण चंद्रा व प्रमोद कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments