HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यौन उत्पीड़न के मामले में आप ने मांगा भाजपा विधायक...

अल्मोड़ा : यौन उत्पीड़न के मामले में आप ने मांगा भाजपा विधायक से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा, उच्च स्तरीय जांच की मांग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर लगे महिला के यौन शोषण के आरोप के बाद सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर विधायक से तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की पेशकश कर डाली है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सी.एन.ई को जारी बयान में पार्टी नेता और पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि द्वाराहाट विधायक पर लगे आरापों से पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उत्तराखण्ड में इस प्रकार के आरोपो ने प्रदेश को देश दुनिया मे शर्मशार किया है। कहा कि यदि विधायक स्वयं को एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मानते हैं तो उन्हें आरोपों की जांच तक तत्काल पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीपा देना चाहिए। वहीं इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांंच भी होनी चाहिए। उन्होंने सम्बंधित महिला को सुरक्षा प्रदान करने और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की। भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस प्रकरण में कार्यवाही ना करना भी अत्यंत खेदपूर्ण है। सत्ताधारी पार्टी को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वस्थ राजनीति की पक्षधर है। उत्तराखण्ड राज्य के लिए आम जनता ने संघर्ष किया था। उसमे स्पष्ट था कि इस प्रदेश में स्वस्थ्य ओर आदर्श राजनीति का पदार्पण हो तथा हमारे जनप्रतिनिधि समाज के लिए आदर्श बनें। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने देवभूमि माने जाने वाले उत्तराखण्ड राज्य को देश दुनिया मे शर्मशार किया है। जिसके लिए दोषियों को दण्डित किया जाना नितांत अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments