HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती युवक अस्पताल से भागा

बागेश्वर: उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती युवक अस्पताल से भागा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक युवक जिला अस्पताल से भाग गया। सिर में चोट के उपचार के लिए वह यहां भर्ती था। वह इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी है, हालांकि इस तरह की घटनाएं यहां आम हो गईं हैं। भर्ती रोगी बिना चिकित्सकों की सलाह के बेड छोड़कर चले जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बुधवार को अपराह्न एक 19 वर्षीय युवक को कुछ लोग लेकर जिला अस्पताल आए। उसके सिर में गंभीर चोट थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सिर में टाके लगाए तथा उसे इमरजेंसी में भर्ती कर दिया। कुछ समय बाद उसे इजेक्शन लगाने के लिए वहां कर्मचारी गया वह बेड से गायब मिला। डा. उपासना ने बताया कि वह पहले से भर्ती था। उनके आने के बाद वह चला गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। एक्सीटेंड आदि में घायल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह करते आ रहे हैँ। इधर, प्रभारी सीएमएस डा. डीपी शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments