अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की यहां हुई शोक सभा में नगर क्षेत्र के व्यापारी जॉन रावत और मोनू पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। सभी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव युसुफ तिवारी, महिला जिला उपाध्यक्ष किरन पंत व स्नेहा चौहान, दिपेश चंद्र, राजेंद्र शर्मा, सुधीर, दिपेश जोशी, जगदीश तिवारी, गणेश जोशी, अमित गुप्ता, चंदन गैड़ा आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


