HomeUttarakhandNainitalएक समाज श्रेष्ठ समाज ने हल्द्वानी में बांधीं सेना-पुलिस के जवानों और...

एक समाज श्रेष्ठ समाज ने हल्द्वानी में बांधीं सेना-पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों को राखी

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सदस्य प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आम जनमानस की सेवा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन समाजहित में कार्य कर रहे भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार व सदस्य पूनम सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की भारतीय सेना के जवानों के भारतहित व सिविल प्रशासन के समाजहित कार्य यह दर्शाते हैं कि राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है। क्योंकि भारतीय सेना के जवानों ने अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर भारत देश की सुरक्षा के लिए हमेशा रात दिन आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण भाव से तैनात होकर भारत की उन्नति प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है की हम अपने भारतीय सेना के जवानों व प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएं।
इस कार्यक्रम को सफल कराने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, रितिक साहू व मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने सहयोग दिया। जवानों को राखी बांधने में संस्था सदस्य प्रीति गुप्ता, निकिता साहू, पूनम सरकार, हिमानी गुप्ता व लक्ष्मी हालदार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments