HomeBreaking NewsUK : AAP को करारा झटका, 29 पदाधिकारियों सहित 75 कार्यकर्ता BJP...

UK : AAP को करारा झटका, 29 पदाधिकारियों सहित 75 कार्यकर्ता BJP में शामिल

  • छोड़ा झाडू, थाम लिया कमल का फूल

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

आम आदमी पार्टी को प्रदेश में चुनाव से पहले ही जबरदस्त झटका लगा है। यहां लंबे समय से आप का झाड़ू उठाये घूम रहे 75 आप कार्यकर्ता व 29 पदाधिकारियों ने आज मंगलवार को अचानक कमल का फूल थाम लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजपा की विधिवत सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी अब अपना कुनबा बढ़ाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पूरा भरोसा है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा संगठन से जुड़ना चाह रहे हैं। ज्ञात रहे कि हाल में 19 सितंबर को आप संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड का दौरा किया था, वहीं सीएम के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल भी व्यापक भ्रमण कार्यक्रम में हैं। ऐसे में आप कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग आप को आने वाले समय में महंगा साबित हो सकता है।

सबसे अहम बात तो यह है कि केजरीवाल ने बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त बिजली, पहाड़ के युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार जैसे लोक—लुभावने वायदे किये थे। जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि प्रदेश में जनता इस बार आप को सत्ता में देखना चा​हती है। केजरीवाल ने 45 दिन में 1 लाख लोगों को आप से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। इसका असर भी देखा जा रहा था। महज 21 दिनों में 01 लाख लोगों के पार्टी से जुड़ने का दावा किया जा रहा था। वहीं आज अचानक इतनी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments