HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले की हर विधानसभा में बनेगा एक सखी बूथ

नैनीताल जिले की हर विधानसभा में बनेगा एक सखी बूथ

हल्द्वानी समाचार | लोकसभा चुनाव में नैनीताल जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाएगा, इन बूथों पर समस्त महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी भी महिला होंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। नैनीताल जिले की विधानसभा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या 01, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या 01, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या 01, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या 02, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या 02 और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या 02 सखी बूथ बनेंगे।

विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में जिन बूथों में सर्वाधिक महिला मतदाता है उन बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments