HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मंदिर में पूजा को गए एक व्यक्ति की मौत

बागेश्वर: मंदिर में पूजा को गए एक व्यक्ति की मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मंदिर दर्शन को गए एक व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पर स्वजन को सौंप दिया है। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पिथौरागढ़ जिले के सिसोली, बटगेरी निवासी 46 अर्जुन राम पुत्र विशन राम सक्तेश्वर मसाण देवता के मंदिर गए थे। उनकी वहां पूजा थी। परिजनों के अनुसार पूजा कार्य के बाद वह एकाएक बेहोश हो गए, जो पहले से हृदय रोगी थे। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डा. गुंजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी। प्रभारी कोतवाल संजय बृजवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments