HomeUttarakhandHaridwarरुड़की में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे बाद...

रुड़की में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Roorkee | रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ADVERTISEMENTSAd Ad

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कबाड़ के गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खराब हो गया था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सालियर निवासी शाकिर के कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई। आबादी के पास आग पहुंचती तब तक काबू पा लिया गया था।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments