HomeAccidentधौलछीना: खाई में समाया सामान से लदा ट्रक, चालक की सूझबूझ से...

धौलछीना: खाई में समाया सामान से लदा ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सीएनई रिपोर्टर, धौलछीना/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर ईंट और सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर धौलछीना के समीप कलोंन गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में केवल चालक सवार था, जिसे धौलछीना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि ट्रक संख्या यूके-04 सीसी-1386 हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर बेरीनाग की ओर जा रहा था। धौलछीना के निकट कलोंन गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस टीम ने ट्रक के भीतर फंसे चालक गणेश राम, पुत्र श्री राम, निवासी डीडीहाट को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मरहम-पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। चिकित्सकों के अनुसार चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति सामान्य है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन चालक की जान बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

रात्रि में हुई इस दुर्घटना की जानकारी रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खाई में गिरे ट्रक को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

समय पर पहुंचकर राहत कार्य करने वाली धौलछीना पुलिस की सक्रियता के कारण चालक को शीघ्र उपचार मिल सका और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments