HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास आईडी धमाका, कारों...

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास आईडी धमाका, कारों के टूटे शीशे

दिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है। 4 से 5 कारों के शीशे टूट गए हैं।

धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बता दें कि इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। एक अधिकारी ने कहा कि हमें शाम 5:45 बजे धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments