HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः भव्य रैली व प्रेरक नारों से जगाई अलख, नवप्रवेशी बच्चे सम्मानित

अल्मोड़ाः भव्य रैली व प्रेरक नारों से जगाई अलख, नवप्रवेशी बच्चे सम्मानित

राजकीय आदर्श इंटर कालेज हलवालबाग में ’प्रवेशोत्सव’ धूमधाम से मनाया
विद्यालय की सुविधाओं और बच्चों के विकास के प्रयासों की जानकारी दी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । जागरूकता रैली से इस कार्यक्रम का आगाज हुआ। विद्यालय परिसर से बाजार होते हुए प्रेरक नारों के साथ विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भव्य रैली निकाली। इसके बाद नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुसयूनी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाल्यों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी विषयों के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा पूरे मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य कराया जाता है। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल ने कहा कि विद्यालय सुविधाओं से लैस है, जहां हरियाली युक्त वातावरण, साज-सज्जा युक्त कक्षा कक्ष, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की नवनिर्मित प्रयोगशाला एवं अत्याधुनिक अटल टिंकरिंग लैब है। भूतपूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट ने विद्यालय के उत्तम शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में 30 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है एवं प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियां भी बताईं और कहा कि इस विद्यालय से पढ़ाई करके कई छात्र आज वैज्ञानिक, सेना में उच्च अधिकारी, इंजीनियर, पुलिस तथा अन्य विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डा. कपिल नयाल ने बताया कि हर वर्ष निर्धन एवं मेधावी छात्र छात्राओं को आकर्षक छात्रवृतियां प्रदान की जाती है। अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, इंटरनेट आफ थिंग्स, थ्री डी पिं्रटिंअ जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रवक्ता संजय पांडे ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। वहीं शिक्षक प्रमोद पांडे ने अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय आकर अपने बच्चों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेने का अनुरोध किया। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास के प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ कपिल नयाल, संजय पांडे, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, मोनिका जोशी, कविता जोशी, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगड़वाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, संजय मेहता, विक्रम, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ कपिल नयाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments