सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा कोरोना संक्रमण का प्रभाव जनपद में जारी है। आज यहां कुल 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आइ है। जिनमें ताड़ीखेत ब्लॉक से 04, चौखुटिया से 01 के अलावा 7 हवालबाग ब्लॉक के हैं। नगर क्षेत्र में चीनाखान, तल्ला कसून, पुलिस लाइन, दुगालखोला आदि स्थानों से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि जनपद में कोरोना का आंकड़ा आज की तारीख तक 1703 पहुंच चुका है। वर्तमान में केवल 85 कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।