धारानौला में सड़क पर भवन सामग्री फैलाने वाले ठेकेदार का 10 हजार का चालान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैला आवागमन बाधित करने वाले ठेकेदार का पुलिस ने 10 हजार का चालान काट दिया।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण/ रेता बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।
दौराने चेकिंग धारानौला क्षेत्र में सड़क पर रेता, बजरी, इंट डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया गया। साथ ही रेता बजरी व अन्य सामग्री को सड़क से शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।