HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग हल्द्वानी : बारात से हुई सड़क जाम तो नप गए दूल्हे...

ब्रेकिंग हल्द्वानी : बारात से हुई सड़क जाम तो नप गए दूल्हे के पिता समेत दो दर्जन से अधिक बाराती, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। सड़क पर बारात निकाल कर सड़क पर यातायात जाम करने के आरोप में दूल्हें के पिता व दो दर्जन से अधिक बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी अज्ञात बारातियों की वीडीओ क्लिपों की सहायता से पहचान की जा रही है। आज यानी शनिवार को विवाह मूहृर्त का अंतिम दिन था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिवालिक विहार फेस-2 निवासी भोला दत्त के बेटे की शादी थी। कैनाल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित विवाह समारोह के लिए घर से पैदल ही बारात निकली थी। कालटैक्स से लगभग आधा किमी पहले बारात की वजह से सड़क पर जाम लग गया। इस बीच सूचना पर दमुवाढूंगा चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष काठगोदाम भगवान सिंह महर के अनुसार विवाह समारोह में अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने पर दूल्हे समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थम नहीं रहा कोरोना, आज मिले 728 नए केस, 10 ने तोड़ा दम, नैनीताल रहा दूसरे स्थान पर, अल्मोड़ा-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हालात चिंताजनक

आईआईटी रुड़की के कर्मचारी ने की करोड़ों की धोखाधड़ी

दूसरी जाति में लव मैरिज करना पड़ा भारी, भाईयों ने हत्या कर गायब कर दी लाश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments