HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बिना अनुमति रेड जोन दिल्ली से आये पांच लोगों के...

अल्मोड़ा : बिना अनुमति रेड जोन दिल्ली से आये पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, टीआरसी में किये क्वारेन्टाइन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दिए गए निर्देशों के ​अनुपालन में बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। गत दिवस लोघिया पुलिस सहायता केन्द्र में उनि सौरभ भारती द्वारा कार संख्या डीएल-3सीसीसी-5025 को रोका गया। इस वाहन में राजेन्द्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, सन्तोष सिंह पुत्र तेज सिंह, गीता देवी पत्नी दिनेश सिंह, नारायण सिंह पुत्र तेज सिंह निवासीगण-चिल, दन्या तथा प्रकाश सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी सैलाकोट, पोस्ट दोरम, दन्या अल्मोड़ा उक्त ईनोवा वाहन में बिना वैध अनुमति के कोरोना रेड जाॅन दिल्ली से जनपद में प्रवेश कराना पाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार वर्मा ने बाताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उक्त वाहन में बिना अनुमति के दिल्ली से 05 व्यक्ति के अल्मोड़ा आने पर इनके विरूद्ध लाॅक-डाउन के नियमों के उलंघन करने में कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-269/270/180 भादवि, 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त सभी को टीआरसी अल्मोड़ा में क्वारैन्टीन हेतु भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। सरकार द्वारा प्रदेश के प्रवासियों को नियत स्थान पर लाये जाने हेतु शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की जा रही है, बिना अनुमति के जनपद सीमा में प्रवेश किये जाने पर उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments