HomeAccidentबारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, पांच की मौत; 15 घायल

बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, पांच की मौत; 15 घायल

ADVERTISEMENTS

जालौन | उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार भोर एक बस के गहरे गड्डे में गिरने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया शनिवार रात रेडर क्षेत्र मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली गांव आई थी। बारात को लेकर बस वापस मंडेला जा रही थी कि भोर करीब तीन बजे माधवगढ़ क्षेत्र के गांव गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बस गहरे गड्ढे में गिर गई।

इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी गंभीर घायलों को सीएचसी रामपुरा भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है जिनमें एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ईलाज के लिये हायर सैन्टर रेफर किया गया है।

मृतकों में रघुनंदन (48), कुलदीप सिंह (38), शिरोमन (65) जालौन के निवासी थे जबकि बस चालक कल्लू और परिचालक विकास राजावत मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे। हादसे में घायलों की पहचान बृजेंद्र, अशोक, लालता प्रसाद, वीर सिंह, शिव शंकर, सुंदर, कल्लू, शिव सिंह, महिपाल, लल्लू, राजेंद्र, रविंद्र के तौर पर की गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments