हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार और शांति नगर के मध्य स्थित मैदान में भाजपा नेता समेत कई लोगों को घायल करने वाले सांड को नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया, लेकिन इससे पहले उसे बेहोश करना पड़ा।
ADVERTISEMENTS
आज सुबह ही सीएनई ने सांड के उत्पात को लेकर खबर से आपको अवगत कराया था। नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि इस सांड को नगर निगम की टीम ने पकड़ लिया है। उसे बेहोश करने के बाद काबू किया जा सका। सांड ने भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य महेश खुल्बे सहित कई लोगों को घायल कर दिया था।
क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं
ADVERTISEMENTS




