HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: 16 वर्षीय छात्रा को कार से टक्कर मार किया घायल,...

Bageshwar News: 16 वर्षीय छात्रा को कार से टक्कर मार किया घायल, मौके से फरार चालक बाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)
कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत एक कार चालक ने नेपाली मूल की 16 साल की छात्रा को अपनी कार से टक्कर मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-02-ए- 7396 के चालक ने नेपाल मूल की 16 साल की तारा पुत्री दल राम को टक्कर मार दी। उस वक्त वह तहसील मुख्य मार्ग पर सामान लेने दुकान जा रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसी वक्त वहां से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रकाश तिरुवा, सभासद तनुज तिरुवा, कविंद्र गड़िया तथा हरीश उपाध्याय जा रहे थे। उन्होंने घायल बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कर दिया।

चालक के मौके से फरार होने पर लेागों में रोष पनपने लगा। उन्होंने पुलिस से तत्काल चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना के बाद एसओ मदन लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की निशानदेही पर चालक रोहित देवली को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों ने पुलिस से तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments