HomeBreaking NewsUttarakhand : साइकिलिंग कर रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Uttarakhand : साइकिलिंग कर रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी देहरादून में ऐसा ही एक मामला आया है, जहां सुबह के समय साइकिलिंग कर रही महिला से एक सिरफिरे युवक ने हद दर्जे की छेड़छाड़ कर दी, जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर चोटिल भी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू रोड की रहने वाली एक महिला साइकिल से सुबह की सैर पर निकली थी। तभी एक काले कपड़े व टोपी पहने युवक भागता हुआ आया और उसने महिला से अभद्र भाषा में कुछ बोला और उसे गलत तरीके से पीछे से छुआ, जिससे महिला साइकिल समेत सड़क पर गिर गई और यह सिरफिरा युवक मौके से फरार हो गया। यह घटना बहल चौक से राजपुर के बीच हुई।

यह घटना गत दिवस सुबह 6 बजे हुई। ज्ञात रहे कि इन दिनों उजाला देर से हो रह है और सुबह के समय कोहरा भी छाया रहता है। जिस कारण महिला छेड़छाड़ करने वाले युवक का चेहरा ढंग से नहीं देख पाई। महिला ने मामले को लेकर स्थानीय चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार के अनुसार आरोपी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments